लोकसभा के 5 सांसदों ने दिया इस्तीफा
हाल में संपन्न हुये विधानसभा चुनावों में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विधायक चुने जाने के बाद लोकसभा के पांच सांसदों ने संसद के निचले सदन से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसमें भाजपा के तीन जबकि कांग्रेस के दो सांसद शामिल हैं. सरकारी अधिसूचना के मुताबिक यह जानकारी सामने आयी है.
नयी दिल्ली: हाल में संपन्न हुये विधानसभा चुनावों में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विधायक चुने जाने के बाद लोकसभा के पांच सांसदों ने संसद के निचले सदन से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसमें भाजपा के तीन जबकि कांग्रेस के दो सांसद शामिल हैं. सरकारी अधिसूचना के मुताबिक यह जानकारी सामने आयी है. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पांचों सांसदों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. कांग्रेस के दो सांसद ताम्रध्वज साहू और रघु शर्मा क्रमश: छत्तीसगढ़ और राजस्थान से विधायक चुने गये हैं.
भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर हरीश चंद्र मीणा राजस्थान के दौसा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गये थे, लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गये और इसी महीने हुये विधानसभा चुनाव में विधायक के तौर पर निर्वाचित हुये.
संबंधित खबरें
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज
BJP Rajya Sabha Candidates List: बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जारी की सूची, विनोद तावड़े सहित इन 4 नेताओं को मिला टिकट
Delhi Liquor Policy: दिल्ली में होली पर ड्राई डे खत्म, शराब की दुकानें खुलने पर सियासी घमासान, AAP ने पूछा- अब कहां हैं ED और CBI?
\