PNB Scam: मिस्र में छुपा था नीरव मोदी का करीबी सुभाष शंकर, गिरफ्तार कर मुंबई लाई CBI

2018 में दर्ज हुए केस के बाद से ही सुभाष शंकर फरार चल रहा था. वह मिस्र के काहिरा में छिपा हुआ था. अब उसे मुंबई की सीबीआई अदालत में पेश कर हिरासत की मांग की जाएगी.

सुभाष शंकर व नीरव मोदी (Photo Credit : Twitter)

PNB Scam, 12 अप्रैल: 13,578 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के सिलसिले में नीरव मोदी के करीबी सुभाष शंकर को सीबीआई की टीम मिस्र के काहिरा शहर से मुंबई लेकर आई है. अब उसे कोर्ट में पेश कर जांच एजेंसी हिरासत की मांग करेगी. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि परब ‘फायरस्टार डायमंड’ में उप महाप्रबंधक (वित्त) था.

सुभाष शंकर नीरव मोदी की एक कंपनी के डीजीएम (DGM) था. सीबीआई ने नीरव मोदी पर सबूतों/गवाहों से छेड़छाड़ करने और अपने कुछ कर्मचारियों का अपहरण कर उसे काहिरा ले जाने का भी आरोप लगाया था. CBI पहले ही नीरव मोदी, निशाल मोदी के साथ सुभाष शंकर के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.

2018 में दर्ज हुए केस के बाद से ही सुभाष शंकर फरार चल रहा था. वह मिस्र के काहिरा में छिपा हुआ था. अब उसे मुंबई की सीबीआई अदालत में पेश कर हिरासत की मांग की जाएगी.

उन्होंने बताया कि काहिरा में कथित रूप से छुपे हुए परब को ‘‘निर्वासित किए जाने के बाद’’ मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया. अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की संलिप्तता वाला मामला सामने के बाद से परब फरार था.

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर PNB को करीब 13 हजार करोड़ रुपए का लोन लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप है. नीरव मोदी लंदन फरार हो गया था. भारत की जांच एजेंसी उसे लगातार देश वापस लाने की कोशिश कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\