FIDE Online Chess Olympiad 2020: पीएम मोदी ने टीम इंडिया को फीडे विश्व शतरंज ऑनलाइन ओलंपियाड जीतने पर खिलाड़ियों दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड जीतने के लिए हमारे शतरंज खिलाड़ियों को बधाई. उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण सराहनीय है. उनकी सफलता निश्चित रूप से अन्य शतरंज खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. मैं रूसी टीम को भी बधाई देना चाहूंगा."

पीएम मोदी (Photo Credits: PIB)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के चलते इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने ओलंपियाड को पहली बार ऑनलाइन फॉर्मेट में आयोजित किया. ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड (Online Chess Olympiad) के फाइनल में भारत संयुक्त रूप से विजेता बना है. भारत के साथ ही इस फाइनल मुकाबले में रूस को भी संयुक्त रूप से विजेता चुना गया है. दरअसल, इंटरनेट कनेक्शन और सर्वर में खराबी के कारण भारत और रूस को संयुक्त रूप से विजेता चुना गया है.

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खिलाड़ियों को बधाई दी. शतरंज टीम को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड जीतने के लिए हमारे शतरंज खिलाड़ियों को बधाई. उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण सराहनीय है. उनकी सफलता निश्चित रूप से अन्य शतरंज खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. मैं रूसी टीम को भी बधाई देना चाहूंगा." यह भी पढ़ें | World Chess Olympiad 2020: ऑनलाइन ओलंपियाड में भारत और रूस संयुक्त रूप से विजेता. 

पीएम मोदी का ट्वीट:

भारत ने रविवार को शतरंज ओलंपियाड में इतिहास रचा. ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में भारत पहली बार विजेता बना है. हालांकि भारत के साथ रूस को संयुक्त रूप से विजेता चुना गया है. बता दें कि रूस के खिलाफ खेला जा रहा फाइनल मुकाबला इंटरनेट कनेक्शन टूटने के बाद पूरा नहीं हो सका. जिसके कारण भारत और रूस को संयुक्त विजेता चुना गया.

इंटरनेशनल चेस फेडरेशन ने बताया कि भारत और रूस के बीच चेस ओलंपियाड के फाइनल मैच के दौरान दो भारतीय खिलाड़ियों निहाल सरीन और दिव्या देशमुख का खेल से कनेक्शन टूट गया था और इससे उनके समय का नुकसान हुआ. जिसे लेकर भारत ने आधिकारिक अपील की और मामले की जांच की गई. कुछ समय बाद दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड