PM Modi Speech in Rajya Sabha: राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन, विपक्ष के वॉकआउट के बीच बोले प्रधानमंत्री, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा हैं; यहां देखें स्पीच लाइव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. विपक्ष के हंगामे और वॉकआउट के बीच पीएम ने 'विकसित भारत' का रोडमैप पेश किया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: IANS)

PM Modi Speech in Rajya Sabha:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. बजट सत्र के दौरान विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया. जैसे ही पीएम मोदी ने बोलना शुरू किया, मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश की आर्थिक प्रगति, वैश्विक स्थिति और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की.

विपक्ष पर तीखा हमला और खड़गे पर कटाक्ष

भाषण की शुरुआत में ही विपक्ष द्वारा की जा रही नारेबाजी पर पीएम मोदी ने तंज कसा. उन्होंने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर इशारा करते हुए कहा, "खड़गे जी की उम्र को देखते हुए मैं सभापति जी से आग्रह करता हूं कि उन्हें बैठकर ही नारेबाजी करने की अनुमति दी जाए ताकि उन्हें कोई कष्ट न हो." यह भी पढ़े: PM Modi ‘Mann Ki Baat’: पीएम मोदी की ‘मन की बात’, 2026 में पहली बार देशवासियों को कर रहे हैं संबोधित, यहां देखें LIVE

 पीएम मोदी का संबोध यहां देखें लाइव

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास न कोई विजन है और न ही कोई योजना. उन्होंने कहा, "कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है कि वे केवल शोर मचाना जानते हैं, जबकि हम उनके फैलाए हुए 'कीचड़' को साफ करने में जुटे हैं."

'विकसित भारत' और अर्थव्यवस्था पर जोर

प्रधानमंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया के लिए 'आशा की किरण' बन गया है.

लोकसभा में गतिरोध और राज्यसभा की कार्यवाही

गौरतलब है कि एक दिन पहले लोकसभा में भारी हंगामे के कारण प्रधानमंत्री अपना जवाब नहीं दे पाए थे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों के व्यवहार को 'सदन पर काला धब्बा' करार दिया था. गुरुवार को भी लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई, जिसके बाद इसे स्थगित करना पड़ा. हालांकि, राज्यसभा में चर्चा पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री ने अपना जवाब दिया.

बजट सत्र का अगला पड़ाव

संसद का यह बजट सत्र 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा. वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार, 13 फरवरी को संसद की कार्यवाही अवकाश (Recess) के लिए स्थगित होगी और 9 मार्च को दोबारा शुरू होगी. सत्र का समापन 2 अप्रैल 2026 को होगा.

Share Now

\