देश

Modi Telangana Visit: तेलंगाना में 'परिवारवाद' पर बोले पीएम मोदी, कहा- मैंने राष्ट्र के कल्याण के लिए अपना बलिदान दिया- VIDEO

तेलंगाना के संगारेड्डी में एक जनसभा को संबोधितक करते हुए पीएम मोदी ने परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र के खिलाफ है. यह नई प्रतिभाओं को उभरने नहीं देता है.

Modi Telangana Visit: तेलंगाना में 'परिवारवाद' पर बोले पीएम मोदी, कहा- मैंने राष्ट्र के कल्याण के लिए अपना बलिदान दिया- VIDEO
Pm Modi | Credit- ANI

Modi Telangana Visit: तेलंगाना के संगारेड्डी में एक जनसभा को संबोधितक करते हुए पीएम मोदी ने परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र के खिलाफ है. यह नई प्रतिभाओं को उभरने नहीं देता है. विपक्ष के लोग कहते हैं कि उनकी लड़ाई मोदी की विचारधारा के खिलाफ है. वे कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है. क्या यह एक वैचारिक लड़ाई है? वे 'परिवार पहले' में विश्वास करते हैं और मैं 'राष्ट्र पहले' में विश्वास करता हूं. वे अपने परिवार के कल्याण के लिए राष्ट्र का बलिदान देते हैं. मैंने राष्ट्र के कल्याण के लिए अपना बलिदान दिया है. अब मैं उनसे पूछता हूं कि क्या उनके पास चोरी करने का लाइसेंस है?

पीएम मोदी ने कहा- इन परिवारवादियों ने देश को लूटा और अपनी तिजोरियां भरी. परिवारवादियों ने सरकारों में रहकर महंगे गिफ्ट लिए हैं. लेकिन मैं मिले सारे गिफ्ट की नीलामी कर देता हूं. मुझे जो सरकार से हर महीने की सैलेरी मिलती है उसमें से मैं कुछ न कुछ लोगों पर खर्च कर देता हूं. जो पैसे आते हैं वो पैसे मां गंगा की सेवा में लगा देता हूं.

वीडियो देखें: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).