PM Modi Kalaram Mandir Puja Video: PM मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में की पूजा-अर्चना, 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू
PM Modi Kalaram Mandir Puja

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बताया कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिवसीय अनुष्ठान करेंगे. पीएम मोदी ने अपने इस 11 दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत नासिक में कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की. प्रभु श्री राम ने इस क्षेत्र में काफी समय बिताया. रामायण काल से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों में पंचवटी का विशेष स्थान है. इसलिए 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ यहां से करना इसलिए महत्व रखता है. यह मंदिर नासिक के पंचवटी क्षेत्र में गोदावरी नदी के किनारे स्थित है.