PM Modi in Haryana: पीएम मोदी ने हरियाणा को दी करोड़ों की सौगात, गुरुग्राम मेट्रो रेल और एम्स रेवाड़ी की रखी आधारशिला- VIDEO
PM Modi Credit- ANI

PM Modi in Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा दौरे पर हैं. उन्होंने रेवाड़ी में 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना और AIIMS रेवाड़ी की आधारशिला भी रखी. इसके लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- आज का दिन विशेष है. 2013 में प्रधानमंत्री बनने के बनने के बाद मोदी जी रेवाड़ी आए थे. रेवाड़ी के लोगों को विश्वास था कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए AIIMS बनाएंगे. यहां AIIMS के बनने से केवल दक्षिण हरियाणा के लोगों को नहीं, बल्कि राजस्थान के लोगों को भी बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है.

यह भी पढें: India-UAE Relations: पीएम मोदी की ‘मंदिर कूटनीति’ से भारत-यूएई संबंधों को मिला बढ़ावा

वीडियो देखें: