Vijayakanth Dies: नहीं रहे एक्टर-DMDK चीफ विजयकांत, कोविड पॉजिटिव के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज, निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
(Photo Credits ANI)

Vijayakanth Dies: साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता और डीएमडीके प्रमुख विजयकांत का 71 साल की उम्र में बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया है. उनके निधन पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डीएमडीके प्रमुख विजयकांत के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया. शोक संदेश में लिखा, ‘विजयकांत के निधन से बेहद दुखी हूं. तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे और उन्होंने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा. उनका निधन एक ऐसा शून्य छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा.’

कोरोना से थे पीड़ित:

डीएमडीके प्रमुख विजयकांत कोरोना से पीड़ित थे. इलाके के लिए उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां पर उनका इलाज चल रहा था. सांस लेने में दिक्कत होने पर उने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. लेकिन स्वास्थ में सुधार नहीं होने पर 28 दिसंबर सुबह में उनका देहांत हो गया. उनके निधन पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है.

Tweet: