PM Narendra Modi Tweets: 'भारत एकजुटता के साथ खड़ा है', पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुए कायरतापूर्ण हमले की निंदा की
Pm Modi | Photo- ANI

PM Narendra Modi Tweets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको पर हुई गोलीबारी की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है. मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं और पीएम फिको के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. भारत स्लोवाक गणराज्य के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है.

पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हुए कायरतापूर्ण हमले की निंदा की