PM MODI West Bengal Visit: पीएम मोदी ने प.बंगाल के बारासात में महिला रैली को किया संबोधित, कहा- नारी शक्ति को भारत की शक्ति बना रही बीजेपी- VIDEO
PM MODI West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक महिला रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी नारी शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है. बीजेपी ने 9 जनवरी को देश में 'नारीशक्ति वंदन अभियान' शुरू किया था. इसके जरिए देशभर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया. मैंने वर्षों तक संगठन में काम किया है. इसलिए मुझे पता है कि इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना हो, देश भर में 19-20 हजार स्थानों पर महिला समूह एक कार्यक्रम में जुड़े हों, ये हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना है.
देखें वीडियो:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " 9 जनवरी को भाजपा ने देश में 'नारीशक्ति वंदन अभियान' शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज यहां पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है।" https://t.co/YHmNlpJaiP pic.twitter.com/x6IMjYIXpx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

