Pew Survey: 40 फीसदी अमेरिकी लोगों ने कभी नहीं सुना पीएम मोदी का नाम, विश्व के बड़े नेताओं की लोकप्रियता को लेकर हुआ सर्वे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं. विदेशों में भी वे जहां जाते हैं अपने प्रशंसकों से घिरे रहते हैं. लेकिन एक सर्वे में बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 40 फीसदी वयस्क अमेरिकन लोगों ने अभी तक पीएम नरेंद्र मोदी का नाम भी नहीं सुना है.
- Read in
- हिंदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) विश्व के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं. विदेशों में भी वे जहां जाते हैं अपने प्रशंसकों से घिरे रहते हैं. लेकिन एक सर्वे में बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 40 फीसदी वयस्क अमेरिकन लोगों ने अभी तक पीएम नरेंद्र मोदी का नाम भी नहीं सुना है. प्यू रिसर्च सेंटर के एक नए सर्वेक्षण से पता चला है कि 40 फीसदी अमेरिकी वयस्कों का कहना है कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में नहीं सुना है.
सर्वे में शामिल 40 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के बारे में कभी कुछ नहीं सुना. वहीं अन्य 35 फीसदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के बारे में नहीं सुना था, और लगभग एक चौथाई (26 फीसदी) लोगों ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और 24 फीसदी लोगों ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के बारे में नहीं सुना था.
NEW: Americans generally have confidence in Zelenskky, but they're more divided on other world leaders and overwhelmingly see Xi and Putin negatively. Also of note: 40% of US adults have never heard of Modi, the leader of the world's most populous country. https://t.co/YXNxXm50oS pic.twitter.com/YxXPbHmKn7
— John Gramlich (@johngramlich) April 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

