Petrol and Diesel 23rd July: पेट्रोल की कीमत में फिर आई उछाल, डीजल के दाम स्थिर
पेट्रोल के दाम मंगलवार को फिर बढ़ गए, लेकिन डीजल के भाव में लगातार 11वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई मे पेट्रोल के दाम में छह पैसे जबकि कोलकाता में 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.
नई दिल्ली : पेट्रोल (Petrol) के दाम मंगलवार को फिर बढ़ गए, लेकिन डीजल (Diesel) के भाव में लगातार 11वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई मे पेट्रोल के दाम में छह पैसे जबकि कोलकाता में 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है. इससे पहले लगातार चार दिनों तक पेट्रोल के दाम में स्थिरता बनी रही.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम मंगलवार को नई वृद्धि के बाद क्रमश: 73.41 रुपये, 75.87 रुपये, 79.02 रुपये और 76.24 रुपये प्रति लीटर हो गए. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.
संबंधित खबरें
Delhi: पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', बिना नोटिस जब्त और स्क्रैप होंगे ओवरएज वाहन; जानें अपनी गाड़ी बचाने का तरीका
Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: पाकिस्तान में महंगाई की मार, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹7.32 प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें नई कीमतें
Heart Attack: एमपी के ग्वालियर में कार चालक के लिए 'देवदूत' बना पेट्रोल पंप कर्मचारी अरमान खान, हार्ट अटैक के बाद CPR देकर बचाई जान
New Year, New Rules: नया साल, नए नियम, 1 जनवरी 2026 से भारत में बदलेंगे बैंकिंग, टैक्स, आधार-पैन समेत कई नियम, जानें आम जनता पर किन-किन चीजों पर पड़ेगा असर
\