Petrol-Diesel Price Today: फिर बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में 99.51 तो इन शहरों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल

जधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 18 पैसे महंगा होने के बाद 89.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 105.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Representational Image | (Photo Credits: PTI)

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार जारी है. तेल कंपनियों ने आज (रविवार) यानी 04 जुलाई को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) में 35 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम (Diesel Price) में 18 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है. इसी के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 18 पैसे महंगा होने के बाद 89.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. डीजल महंगा होने से फल-सब्जी की कीमतों पर असर, अभी और बढ़ सकती है महंगाई.

मुंबई में पेट्रोल 105.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.91 रुपये प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 99.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

आम आदमी पर महंगाई की मार

इससे पहले शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था. जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे. जबकि 2 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़ी थी और डीजल के रेट स्थिर थे.

पेट्रोल-डीजल के रेट में जारी उछाल के साथ कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, लद्दाख, बिहार, केरल और तमिलनाडु के शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए हैं.

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के कस्टमर RSP स्पेस अपने शहर का RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs England 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: कार्डिफ में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी