पेट्रोल और डीजल के दाम में आई गिरावट, उपभोक्ताओं को मिली राहत

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल में आई नरमी से एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम घटने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है. तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की..

पेट्रोल-डीजल के दाम बढे (Photo Credits: Flickr)

नई दिल्ली:  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल में आई नरमी से एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम घटने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है. तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की. इससे पहले पेट्रोल के दाम में लगातार छह दिनों तक स्थिरता बनी हुई थी और डीजल के दाम में भी पिछले तीन दिनों से स्थिरता बनी हुई थी. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में आठ पैसे प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में नौ पैसे लीटर की कमी आई है.

चारों महानगरों में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल की कीमतें घटकर क्रमश: 71.19 रुपये, 73.28 रुपये, 76.82 रुपये और 73.90 रुपये प्रति लीटर हो गईं.

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: ब्रेक के बाद आज फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें नई कीमत

चारों महानगरों में डीजल के भाव भी घटकर क्रमश: 65.89 रुपये, 67.67 रुपये, 69.00 रुपये और 69.61 रुपये प्रति लीटर हो गए. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव फिर 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड