डीजल की कीमत में दूसरे दिन आई उछाल, पेट्रोल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट
डीजल (Diesel) के दाम में लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन पेट्रोल (Petrol) के भाव स्थिर रहे. ..
नई दिल्ली: डीजल (Diesel) के दाम में लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन पेट्रोल (Petrol) के भाव स्थिर रहे. तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता (Kolkata) और मुंबई में डीजल के दाम में सात पैसे जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. हालांकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ.
इससे पहले तीन दिनों की स्थिरता के बाद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में वृद्धि की गई थी. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 73.02 रुपये, 75.04 रुपये, 78.59 रुपये और 75.79 रुपये प्रति लीटर बने रहे.
हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 66.61 रुपये, 68.35 रुपये, 69.72 रुपये और 70.34 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Petrol-Diesel Price Today: ईरान संकट के बीच भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर, 14 मार्च को दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में जानें पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट
Crude Oil Prices Hike: मिडल ईस्ट में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा, $100 के पार पहुंचा भाव; क्या भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?
Petrol-Diesel Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या हैं आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट? यहां करें चेक
Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स
\