Meerut Lift Video: मेरठ शहर में लिफ्ट में फंसे दादा दादी और 20 दिन का मासूम बच्चा, कई देर तक परिवार रहा परेशान, फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाला बाहर

उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में बिल्डिंग्स में लिफ्ट के खराब होने और अचानक से बंद होने की घटनाएं अब लगातार हो रही है. जिसके कारण सोसाइटी में रहनेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Credit-(X,@WeUttarPradesh)

मेरठ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में बिल्डिंग्स में लिफ्ट के खराब होने और अचानक से बंद होने की घटनाएं अब लगातार हो रही है. जिसके कारण सोसाइटी में रहनेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अब मेरठ शहर की एक सोसाइटी में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है. ये घटना मेरठ शहर के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में स्थित हरि अपार्टमेंट में रविवार को हुई है. एक 20 दिन का नवजात मासूम भी अपने दादा-दादी के साथ लिफ्ट में फंस गया.

लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण तीनों करीब 40 मिनट तक अंदर ही फंसे रहे. इस दौरान परिजनों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं और कॉलोनी में अफरातफरी मच गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सोसाइटी की लिफ्ट दो बार हुई बंद, दरवाजा खोलकर बच्चों और लोगों को निकाला बाहर

लिफ्ट में फंसा परिवार

फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाला बाहर

इस दौरान लोग जमा हुए और उन्होंने महिला को निकालने की कोशिश की. लेकिन इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मासूम बच्चे के साथ सभी को सही सलामत बाहर निकाला.

शहरों में बढ़ रहे है लिफ्ट खराब होने के मामले

बता दें की इससे पहले भी कई शहरों में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं सामने आ चुकी है. मेंटेनेंस और सर्विसिंग सही तरीके से समय समय पर नहीं होने की वजह से लिफ्ट में खराबी आती है. इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों ने नाराजगी जताई है.

 

Share Now

\