देशभर में लोग बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान, पारा 47.4 डिग्री तक पहुंचा

मध्यप्रदेश के अलावा दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ती गर्मी का सितम जारी है.

भीषण गर्मी से परेशान हुए लोग (Photo Credits: PTI)

मई (May) महीने की शुरुआत आज से हुई है लेकिन बढ़ती गर्मी (Summer) और चिलचिलाती धूप का सितम कुछ ऐसा है कि लोग परेशान और बेहाल हैं. भीषण गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पारा 47.4 डिग्री तक पहुंच चुका है. जी हां, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मंगलवार को खरगोन (Khargone) सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, खजुराहो (Khajuraho) में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मध्यप्रदेश के अलावा दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ती गर्मी का सितम जारी है. अभी देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं और झुलसाने वाली गर्मी से बचने के लिए उम्मीदवार धूप खिलने से पहले ही चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं.

मध्यप्रदेश- यहां बीते 24 घंटों के दौरान खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

बिहार- बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह मौसम साफ है तथा चिलचिलाती धूप निकली है. इस बीच तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है. पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. मंगलवार को गया का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह भी पढ़ें- गर्मियों में कहीं आप न हो जाएं फूड पॉइजनिंग के शिकार, बचाव के लिए आजमाएं ये 5 आसान उपाय

दिल्ली- दिल्लीवासी मंगलवार को चिलचिलाती धूप और गर्मी से झुलसते रहे. अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है. हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को आंधी-पानी का अनुमान जताया है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

गुजरात- गुजरात में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. चिड़ियाघर के क्यूरेटर प्रत्यूष पाटणकर ने बताया कि वडोदरा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाने के कारण पिछले कुछ दिनों में यहां चार गौरेया मर गईं. तपती गर्मी के मद्देनजर वडोदरा के सायाजी बाग चिड़ियाघर में जानवरों को बर्फ की सिल्लियां मुहैया कराई जा रही हैं और उन्हें फल और ग्लूकोज युक्त आहार दिया जा रहा है ताकि उन्हें ठंडा रखा जा सके और उनके शरीर में पानी की कमी नहीं हो. यह भी पढ़ें- गर्मी के मौसम में ठंडक पाना है तो पिएं सत्तू का शरबत, जानें बनाने की विधि

उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. प्रयागराज के अलावा अलीगढ़ में भी गर्मी कहर बरपा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड