Chirag paswan (Credit- ANI)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच शह और मात का खेल चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के सीट बंटवारे में चिराग गुट को चार से पांच सीटें दे सकती है. इससे पशुपति कुमार पारस को झटका लग सकता है. दरअसल, चिराग पासवान को महागठबंधन से 8-10 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर मिलने की चर्चा उठी थी. इसके बाद से ही बीजेपी चाचा-भतीजे की लड़ाई को एक निर्णायक मोड़ पर लाने की कोशिश में जुटी है.
सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर
पटना: पशुपति कुमार पारस को लग सकता है झटका, चिराग गुट को मिल सकती है 4-5 सीट। #Patna pic.twitter.com/WnpenNyLFo
— News18 Bihar (@News18Bihar) March 13, 2024













QuickLY