पूर्व-प्रेमिका को MMS डिलीट करने के बहाने लॉज में बुलाया, बंधक बनाकर किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार फैसल ने पीड़ित लड़की का संबंध बनाते समय एक वीडियो बनाया था. रविवार को उसने ये वीडियो डिलीट करने के बहाने से पीडिता को एक लॉज में बुलाया और उसका बलात्कार किया
मुंबई: मायानगरी मुंबई से सटे पालघर (Palghar) जिले के बोईसर (Boisar Rape) में पुलिस ने एक 23 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को कथित तौर पर अपनी पूर्व प्रेमिका को बंधक बनाकर बलात्कार करने के मामले में अरेस्ट किया है. पुलिस के अनुसार यह घटना 10 और 11 फरवरी की है. पीटीआई की खबर के अनुसार आरोपी फैसल और पीड़िता 2017 से रिलेशनशिप में थे मगर हाल ही में दोनों का ब्रेक-अप हुआ था. अफेयर के दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार फैसल ने पीड़ित लड़की के साथ संबंध बनाते समय एक वीडियो बनाया था. रविवार को उसने ये वीडियो डिलीट करने के बहाने से पीडिता को एक लॉज में बुलाया और उसका बलात्कार किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैफी ने आखिरकार 12 फरवरी की सुबह पीड़िता को जाने दिया. पीड़िता फिर पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज कराया.
यह भी पढ़े: 86 साल की बूढी बीमार मां से नशे में चूर शराबी बेटे ने किया दुनिया का सबसे घिनौना काम
बहरहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की तफ्तीश कर रही हैं. बता दें कि इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है.
यह खबर एजंसी से ली गई है. हम खबर की पुष्टि नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

