आंध्र प्रदेश: 86 साल की बूढी बीमार मां से नशे में चूर शराबी बेटे ने किया दुनिया का सबसे घिनौना काम...
आरोपी एक ट्रक ड्राइवर का काम करता है, जिसका कुछ दिनों पहले उसकी मां से झगड़ा हुआ था. जिसके बाद नाराज होकर ओडिशा चला गया था. लेकिन सोमवार की रात वो अचानक नशे में धूत होकर घर पर आ धमका और उसने अपनी मां का जबरन रेप किया
कहते है बेटा मां को ज्यादा प्यारा बेटा होता है. उनका रिश्ता भी बेहद खास होता है. मां अपने बेटे के लिए दुनिया का हर सुख त्याग देती है. लेकिन अगर उसी मां के साथ कोई बेटा हैवान जैसी हरकत करे तो उसे दुनिया की सबसे कठोर सजा मिलनी चाहिए. एक ऐसा ही मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है, जहां पर बेटे ने मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर मां के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना के बाद हर कोई मांग कर रहा है कि आरोपी हैवान बेटे को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.
आंध्र प्रदेश (Andhra pradesh) के कृष्णा जिले 48 वर्षीय बेटे ने अपनी 86 साल बूढी मां का रेप उस वक्त किया जब वो बीमार होकर बिस्तर पर पड़ी हुई थी. रेप (raped ) की इस घिनौनी घटना ने सभी को झकझोर के रख दिया है. इस बात की जानकारी तब सामने आई जब 86 साल की बूढी मां ने पड़ोसी को अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद सोशल वर्करों की मदद से मामला पुलिस स्टेशन में पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई: 29 साल का शख्स 2 लड़कियों को दिखा रहा था XXX वीडियो, दोनों लड़कियों ने जो किया....
आरोपी एक ट्रक ड्राइवर का काम करता है, जिसका कुछ दिनों पहले उसकी मां से झगड़ा हुआ था. जिसके बाद नाराज होकर ओडिशा चला गया था. लेकिन सोमवार की रात वो अचानक नशे में धूत होकर घर पर आ धमका और उसने अपनी मां का जबरन रेप किया. आरोपी दो बच्चों का बाप है और उसकी पत्नी भी उसके साथ रहती है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2019 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

