Abhinandan Varthaman: हमले के डर से थर-थर कांप रहा था पाकिस्तान, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था- खुदा का वास्ता अभिनंदन को छोड़ दो, देखें VIDEO

विंग कमांडर अभिनंदन और स्कवॉड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल (Photo Credit-IANS/ ANI)

नई दिल्ली:- पाकिस्तान भले ही परमाणु हमले की धमकी दे या युद्ध की बात कहे. लेकिन एक बात तो सच है कि पाकिस्तान आज भी भारत की ताकत से थर्राता है. पाकिस्तान के इसी डर खुलासा एक बार फिर से दुनिया के आगे आया है. दरअसल पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक (Ayaz Sadiq) ने बताया कि उस समय पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) और पाकिस्तान के पीएम खौफ में थे, अगर भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) को नहीं छोड़ा तो इंडिया हमला कर देगा. विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपनी सरकार से साफ कह दिया था कि भारत पाकिस्तान पर हमला करने वाला है.

पाकिस्तानी सांसद अयाज सादिक ने यह भी बताया कि शाह महमूद कुरैशी उस बैठक में थे जिसमें इमरान खान ने आने से इनकार कर दिया. शाह महमूद कुरैशी के पैर कांप रहे थे, उनके माथे पर पसीना था. कुरैशी ने कहा खुदा का वास्ता अब इसको वापस जाने दें क्योंकि 9 बजे रात को हिंदुस्तान पाकिस्तान पर हमला कर रहा है. लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ भी नहीं था. यह भी पढ़ें:- दुनिया के सामने फिर उड़ा पाकिस्तान का मजाक, फ्रांस में पाक का कोई राजदूत नहीं और संसद ने पारित कर दिया वापसी का प्रस्ताव.

पाकिस्तानी नेता क्या कहा देखें VIDEO:-

गौरतलब हो कि, 36 साल के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तानी विमानों के साथ आसमान में हुई लड़ाई में अपने मिग 21 बाइसन विमान से पाकिस्तान का अत्याधुनिक विमान एफ-16 मार गिराया था. इसके बाद अभिनंदन का मिग 21 फाइटर प्लेन छतिग्रस्त हो गया था. इस दौरान अभिनंदन विमान से सुरक्षित निकल गए थे लेकिन पेराशूट से पाकिस्तानी क्षेत्र में उतरे थे जहां उन्हें पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था. लेकिन मात्र 60 घंटे के बाद ही पाक को उन्हें रिहा कर वाघा सीमा के जरिए भारत भेजना पड़ा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\