भारत सरकार ने किया पाकिस्तान नेशनल डे का बहिष्कार, नहीं भेजेगा अपने प्रतिनिधि
14 फरवरी के पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद से भारत व पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव आया है. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. पाकिस्तान नेशनल डे हर साल 23 मार्च को मनाया जाता है
भारत यहां शुक्रवार को पाकिस्तान उच्चायोग में पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में कोई आधिकारिक प्रतिनिधि नहीं भेजेगा. भारत ऐसा जम्मू एवं कश्मीर के हुर्रियत नेताओं को समारोह के लिए आमंत्रण भेजे जाने के खिलाफ विरोध के तहत कर रहा है. सूत्रों ने कहा अलगाववादियों को आमंत्रण संकेत देता है कि पाकिस्तान फिर से भारत के आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है और इस वजह से समारोह में एक आधिकारिक प्रतिनिधि को भेजने के लिए समय अनुकूल नहीं है.
14 फरवरी के पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद से भारत व पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव आया है. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. पाकिस्तान नेशनल डे हर साल 23 मार्च को मनाया जाता है लेकिन पाकिस्तान उच्चायोग ने इस साल इसे एक दिन पहले मनाने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे: चौतरफा जलील होने के बाद पाक की बहादुरी, IPL के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया
गौरतलब हो कि पुलवामा के पास गुरुवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए हैं. इस आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के 12 जवान शहीद हुए हैं. इस आतंकी हमले के बाद से देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठने लगी है. पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत के साथ कई देश आगे आए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2019 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

