पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, मोर्टार दागे

पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया, गोलीबारी की और मोर्टार दागे. सेना ने एक बयान में कहा कि मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक हुआ.

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन (Photo Credits: PTI)

पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया, गोलीबारी की और मोर्टार दागे. सेना ने एक बयान में कहा कि मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक हुआ. भारतीय पक्ष ने इसका करारा जवाब दिया. इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार फिर से गोलीबारी शुरू कर दी. सेना ने कहा कि सीमा पर से हुई गोलीबारी का भारतीय बलों ने भी करारा जवाब दिया.

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं पिछले साल की तुलना में दोगुना अधिक हो गई हैं. वर्ष 2018 में जहां इनकी संख्या 1,629 थी, वहीं इस साल यह बढ़कर 3,200 हो गई हैं. सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना केरन घाटी, पुंछ, उरी, कृष्णाघाटी और अखनूर सेक्टरों में लगातार गोलीबारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारतीय राजनयिक को किया तलब

वर्ष 2019 के दिसंबर माह में इस प्रकार की 340 घटनाएं सामने आई थीं, वहीं इसके पहले साल इसी समय में यह आंकड़ा 175 था. सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हालांकि, सर्दियों में संघर्ष विराम तोड़े जाने की घटनाओं में कमी आती है, लेकिन इस बार यह काफी ज्यादा अधिक रही.

अनुच्छेद 370 को रद्द करने और जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद से ही पाकिस्तान लगातार सीमा पर से गोलीबारी कर संघर्ष विराम तोड़ रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड