भारत के एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान का दावा, कहा- भारतीय वायुसेना के 2 विमानों को बनाया निशाना, पायलट को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अपने एयरस्पेस से एलओसी के पास स्ट्राइक किए.

मेजर जनरल आसिफ गफूर (Photo Credits: Twitter)

पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तानी एयरफोर्स (PAF) ने अपने एयरस्पेस से एलओसी (LoC) के पास स्ट्राइक किए. इस कार्रवाई का एकमात्र उद्देश्य आत्मरक्षा के लिए हमारे अधिकार, इच्छाशक्ति और क्षमता का प्रदर्शन करना था. हम आगे बढ़ने की इच्छा नहीं रखते हैं लेकिन यदि उस हालात के लिए मजबूर किया जाता है तो पूरी तरह से तैयार हैं. वहीं, पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तानी एयरफोर्स के स्ट्राइक के बाद भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने एलओसी पार किया. पाकिस्तानी एयरफोर्स ने भारत के दो विमानों को निशाना बनाया है. जिसमें एक विमान को मार गिराया गया, जबकि भारत के एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गौरतलब है कि पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद भारत ने मंगलवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए एयर स्ट्राइक कर के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की इस कार्रवाई में लगभग 350 आतंकवादी और उनके प्रशिक्षक मारे गए थे.

एडवाइजरी: हम अपने पाठकों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने या सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित करने से पहले भारतीय अधिकारियों के आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा करें.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी