Cylinder Blast Video: चंदौली के दयाल अस्पताल के बाहर एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. यहां ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो लोगों ने दम तोड़ दिया. घटना शुक्रवार सुबह की है. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज 500 मीटर दूर तक सुना गया. मौके पर पुलिस कर्मी और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौजूद हैं. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है.
रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर को नीचे उतारते वक्त हुआ. धमाके में बगल से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक और सिलेंडर उतारने वाले व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि मारे गए दोनों व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए.
चंदौली में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना। pic.twitter.com/9e3hUIeoNW
— Pravin Kumar Yadav (@PravinNews) December 30, 2022
#Chandauli - ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो लोगों की हुई मौत अस्पताल पर ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय हुआ हादसा
मौके पर चंदौली पुलिस के आला अधिकारी मौजूद, मुगलसराय कोतवाली के दयाल हॉस्पिटल का मामला...
Watch : https://t.co/RcUP4YJTi0#Bharat24Digital @Uppolice pic.twitter.com/Bxh98C7UGg
— Bharat24UP Uttarakhand (@Bharat24Up) December 30, 2022











QuickLY