Sail Recruitment 2024: एसएआईएल में नौकरी करने का मौका, मिलेगी लाखों में सैलरी, कैसे करना है आवेदन, जाने डिटेल्स
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है. ये नौकरी उन्हें बिना परीक्षा दिए लग सकती है.स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं.
Sail Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है. ये नौकरी उन्हें बिना परीक्षा दिए लग सकती है.स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी SAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है.
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है. इच्छुक उम्मीदवार और इससे संबंधित उम्मीदवार जल्द आवेदन कर सकते है. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया दुर्गा स्टील प्लांट में 8 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रही है.डीएसपी,अलॉय स्टील प्लांट (एएसपी ) के पदों के लिए भर्ती की जाएगी. ये भी पढ़े:NTPC Recruitment 2024: एनटीपीसी में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, जूनियर एग्जीक्यूटिव की निकली पोस्ट्स, जाने डिटेल्स
COCC के लिए 2 पद खाली हैं. एसएमएस के 2 पद भरें जाएंगे. पीएसएआई के लिए 1 पद खाली है. इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार पहले नोटिफिकेशन पढ़ ले. इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को ग्रेड के अनुसार वेतन दिया जाएगा. इस नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख रूपए का वेतन मिल सकता है.
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होनी चाहिए. इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. उसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इस नौकरी के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज डीजीएम (एचआर-ओडी) रूम नंबर 3, इष्टप भवन, दुर्गापुर स्टील प्लांट, दुर्गापुर 7132003, पश्चिम बंगाल के पते पर भेजने होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

