देश

Video: एक साल के बच्चे ने खेलते हुए सांप को ही चबाकर मार डाला, डॉक्टर बोले ,'स्वस्थ है बच्चा', बिहार के गया में हैरान करनेवाली घटना

बिहार के गया के फतेहपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले जमुहार गांव में एक हैरान करनेवाला हादसा सामने आया है. जिसमें छत पर खेलते हुए एक, एक साल के बच्चे ने सांप को ही मुंह में डालकर दांतों से चबा डाला.

Video: एक साल के बच्चे ने खेलते हुए सांप को ही चबाकर मार डाला, डॉक्टर बोले ,'स्वस्थ है बच्चा', बिहार के गया में हैरान करनेवाली घटना
Credit-( Twitter-X)

Video: बिहार के गया के फतेहपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले जमुहार गांव में एक हैरान करनेवाला  हादसा सामने आया है. जिसमें छत पर खेलते हुए एक साल के बच्चे ने सांप को ही मुंह में डालकर दांतों से चबा डाला. लेकिन इसके बाद चौंकानेवाली बात ये है की जब इस घटना से घबराएं परिजन बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टर ने बच्चे की जांच करके उसे स्वस्थ बताया.

जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. जानकारी के मुताबिक़ गांव में रहनेवाले राकेश कुमार के  एक साल के बेटे  रियांश को उसकी मां ने छत पर खेलने के लिए छोड़ दिया, इसी दौरान बच्चे ने खेलते हुए छत पर मौजूद सांप को खिलौना समझकर पकड़ लिया और मुंह में डालते हुए उसे दांतों से चबाकर मार डाला. ये भी पढ़े :OMG: करैत सांप ने काटा तो युवक ने चबा लिया उसका सिर, मुह में जहर फैलने से शख्स की मौत

बच्चे ने दांतों से काटकर ली सांप की जान 

जब बच्चे की मां का ध्यान बच्चे पर गया तो उसके होश उड़ गए, इसके बाद इस घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी और बच्चे के मुंह से सांप को बाहर निकाला गया. इसके बाद वे बच्चे को लेकर फतेहपुर के स्वास्थ केंद्र पर लेकर गए. डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसका इलाज किया और बताया की बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है. इस अजीब घटना की चर्चा अब आसपास के गांव में भी हो रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).