देश

Odisha Train Accident Aerial View Video: बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 238 हुई, देखें दिल दहला देने वाला ड्रोन कैमरे में कैद वीडियो

ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतर जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है.वहीं हादसे के बाद दिल दहला देने वाला दुर्घटना स्थल का ड्रोन कैमरे से वीडियो लिया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ियों की बोगी ट्रेन की पटरी पर ना होकर इधर उधर बिखरी हुई हैं.

Odisha Train Accident Aerial View Video: बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 238 हुई, देखें दिल दहला देने वाला ड्रोन कैमरे में कैद वीडियो
Aerial View Video

Odisha Train Accident Aerial View Video: ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतर जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है, जबकि कम से कम 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं. राज्य के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने शनिवार को इसकी पुष्टि की. वहीं हादसे के बाद दिल दहला देने वाला दुर्घटना स्थल का ड्रोन कैमरे से वीडियो लिया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ियों की बोगी ट्रेन की पटरी पर ना होकर इधर-उधर बिखरे हुए हैं और वहा बचाव कार्य को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है.

वहीं हादसे के बाद रेलवे, खड़गपुर-भद्रक खंड शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस के प्रभावित यात्रियों के परिजनों की मदद के लिए आगे आया है. रेलवे प्रभावित यात्रियों के भद्रख तक जाने के लिए एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से आज ट्रेन संख्या 02840 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भद्रक (विशेष ट्रेन) चलाएगा. यह विशेष ट्रेन ट्रेन 12840 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - हावड़ा मार्ग पर अपने समय पर चलेगी.

video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).