ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, परिसर के भीतर धूम्रपान संबंधित सेवन पर लगाया बैन
ओडिशा के पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के भीतर पान के पत्तों और तंबाकू पर बृहस्पतिवार से प्रतिबंध लग जाएगा और इस प्रतिबंध का उल्लंघन करनेवालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा
भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) के पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) के भीतर पान के पत्तों और तंबाकू पर बृहस्पतिवार से प्रतिबंध लग जाएगा और इस प्रतिबंध का उल्लंघन करनेवालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मंदिर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह फैसला श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) की एक बैठक के दौरान सोमवार को लिया गया. इसका मकसद 12वीं शताब्दी में बने इस मंदिर को साफ-सुथरा रखना है.
एसजेटीए के मुख्य प्रशासक पी के महापात्र ने बताया, ‘‘ अगर कोई श्रद्धालु या मंदिर का कर्मचारी तंबाकू चबाते या पान खाते हुए मिलेंगे तो उनके मंदिर परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा और उन पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा. एसजेटीए मंदिर के आस-पास बोर्ड लगाएगा और इस नए नियम के संबंध में लोगों के बीच जागरूकता फैलाएगा.
Tags
संबंधित खबरें
Odisha Shocker: ओडिशा में चौंकाने वाला मामला, बच्चों के सामने महिला से गैंगरेप, दरिंदगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Bengaluru Shocker: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी दी जान; वीडियो संदेश में बताई वजह
Bhubaneswar Supermarket Fire: भुवनेश्वर के धौली लिंगीपुर के सुपरमार्केट में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बचाया; VIDEO
Odisha Horror: ओडिशा में शिक्षा जगत शर्मसार, कक्षा 7वीं की छात्रा से एक साल से रेप, 5 शिक्षक सहित एक चपरासी गिरफ्तार
\