देश

Video: शिक्षा के मंदिर को बनाया अय्याशी का अड्डा! बिहार के जहानाबाद की स्कूल से शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने, डीपीओ ने दिए जांच के आदेश

स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और शिक्षक को हमारे देश में भगवान का दर्जा दिया जाता है. लेकिन कुछ शिक्षक शिक्षा के मंदिर में ही गंदे काम करते है. ऐसा ही एक मामला बिहार के जहानाबाद से सामने आया है. जहांपर बीपीएससी शिक्षक की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है.

Video: शिक्षा के मंदिर को बनाया अय्याशी का अड्डा! बिहार के जहानाबाद की स्कूल से शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने, डीपीओ ने दिए जांच के आदेश
Credit -(Twitter -X)

Video: स्कूल को  शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और शिक्षक को हमारे देश में भगवान का दर्जा दिया जाता है. लेकिन कुछ शिक्षक शिक्षा के मंदिर में ही गंदे काम करते है. ऐसा ही एक मामला बिहार के जहानाबाद से सामने आया है. जहांपर बीपीएससी शिक्षक की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है.

जिसमें शिक्षक एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहा है. इस शिक्षक की घिनौनी करतूत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है की ये वीडियो क्लासरूम का है. इस वीडियो के सामने आने के बाद डीपीओ ने जांच की आदेश दिए है. ये भी पढ़े :Hajipur Viral Video: बिहार के हाजीपुर में सरकारी स्कूल के बंद कमरे में महिला टीचर से इश्क लड़ाते रंगे हाथ पकड़ा गया शिक्षक, पत्नी ने दोनों को जमकर पीटा, देखें वीडियो

जहानाबाद में शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो 

जानकारी के मुताबिक़ ये वीडियो जहानाबाद सदर प्रखंड के प्राथमिक स्कूल धनौती का है. इस वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक का नाम मिथिलेश कुमार बताया जा रहा है,जो एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है. बताया जा रहा है की ये वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि शिक्षक ने खुद ही बनाया है.

वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के डीपीओ ने आरोपी शिक्षक से जवाब मांगा है. शिक्षक का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है. इस शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में भी ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. इस घटना ने एक बार फिर शिक्षक जैसे पेशे को बदनाम करने का काम किया है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @PranjalYadav000 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).