Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे दाखिले, पहली सूची 20 जनवरी को होगी घोषित

Delhi Nursery Admission 2023: देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलो में नर्सरी में होने वाले एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जारी शेड्यूल के अनुसार दिल्ली में 1 दिसंबर से स्कूलों के फॉर्म जारी किए जाएगें. जिसके बाद पहली सूची 20 जनवरी को घोषित होगी. इसके अलावा सिलेक्टेड छात्रों को दूसरी सूची 6 फरवरी को जारी की जाएगी. वहीं  प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 है.