Zomato New Dress For Women: अब कुर्ता पहनकर फूड डिलीवरी करेंगी महिलाएं, जोमैटो के नए ड्रेस कोड की हो रही तारीफ
पहले जो ड्रेस थी, उसको लेकर कई महिलाओं ने असुविधा जताई थी. इसी फीडबैक के आधार पर अब उन्हें सिर्फ वेस्टर्न टी-शर्ट ही नहीं, बल्कि कुर्ता पहनने का भी विकल्प दिया जा रहा है.
अच्छी खबर! महिलाओं को ध्यान में रखते हुए ज़ोमैटो ने एक नया कदम उठाया है. कंपनी ने अपने महिला डिलीवरी पार्टनर के लिए एक नई ड्रेस का ऐलान किया है. पहले जो ड्रेस थी, उसको लेकर कई महिलाओं ने असुविधा जताई थी. इसी फीडबैक के आधार पर अब उन्हें सिर्फ वेस्टर्न टी-शर्ट ही नहीं, बल्कि कुर्ता पहनने का भी विकल्प दिया जा रहा है.
🚨 Zomato decided to introduce a new dress code for female delivery personnel. pic.twitter.com/68W0gmaxwY
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) March 10, 2024
कुर्ता पहनने से महिलाएं ना सिर्फ आराम से काम कर पाएंगी बल्कि अपनी पसंद की पोशाक चुनकर अपने सांस्कृतिक पहचान को भी बनाए रख सकेंगी. गौरतलब है कि इस फैसले का ऐलान कंपनी ने महिला दिवस के मौके पर किया था. नई ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली. लोगों ने ज़ोमैटो के इस कदम की तारीफ की है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

