Pune: गुंडों ने नहीं, इस बार डॉक्टर ने किया कोयते से युवक पर हमला, ब्याज के पैसे नहीं लौटाने के कारण दोस्तों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, पुणे की घटना

पुणे के एक डॉक्टर ने ब्याज के पैसे नहीं दिए इसलिए एक व्यक्ति पर अपने साथियों के साथ मिलकर कोयते से हमला किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है.

Credit -pixabay

Pune: पुणे के एक डॉक्टर ने ब्याज के पैसे नहीं दिए इसलिए एक व्यक्ति पर अपने साथियों के साथ मिलकर कोयते से हमला किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है की जीवन रक्षक हॉस्पिटल का ये डॉक्टर है. डॉक्टर विवेक गुप्ता ने अपने दो साथियो के साथ मिलकर पितेश बाफना पर कोयते से हमला कर दिया.

इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसपर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. पुणे में कोयता गैंग की काफी दहशत है और इस गैंग के सदस्यों ने कई लोगों पर हमले किए है और लूटपाट भी की है, लेकिन अब ऐसे में डॉक्टर के द्वारा ही किसी दुसरे व्यक्ति पर कोयते से हमला करने के आरोप से पुणे शहर भी हलचल मच गई है. इस मामले में वाघोली स्थित लोणीकंद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. ये भी पढ़े :Girl Attacked With Scissors: एकतरफा प्यार में की हैवानियत की सभी हदें पार! लड़की के गर्दन पर कैंची से किए छह वार, वर्धा जिले की घटना

जानकारी के मुताबिक़ डॉक्टर विवेक गुप्ता से पितेश बाफना ने पैसे ब्याज पर लिए थे. पैसे समय पर नहीं लौटाने की वजह से डॉक्टर ने पितेश पर अपने साथियों के साथ हमला कर दिया. डॉक्टर ये लोगों की जान बचानेवाला होता है, न की जान लेनेवाला. इस घटना के बाद से शहर के डॉक्टर्स में भी चर्चा शुरू है. इस घटना में आगे की जांच पुलिस कर रही है.

 

Share Now

\