Noida Waterlogging Video: हिंडन नदी का जलस्‍तर बढ़ने से सड़कों पर पानी का सैलाब, नोएडा इको-टेक क्षेत्र में सैकड़ों गाड़ियां डूबी- Video
Photo Credits ANI

Noida Waterlogging Video: दिल्ली से सटे नोएडा में भारी बारिश और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोग घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं. क्योंकि हिंडन नदी बाढ़ के कारण नोएडा के कई गांव प्रभावित हुए हैं. सैकड़ों लोग घरों को छोड़कर दूसरी जगह जा रहे हैं. पानी का सैलाब इस कदर बढ़ गया है कि चारों तरफ पानी ही पाने नजर आ रहा है. हिंडन नदी का जलस्‍तर बढ़ने से नोएडा इको-टेक क्षेत्र को भी प्रभावित किया है.  नोएडा इको-टेक क्षेत्र में सैकड़ों गाड़ियां पानी में डूब गई है. पानी में डूबी गाड़ियों का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साथ खड़ी सभी गाड़ियां पानी में डूबी हुई हैं.

Video: