कोई भी सम्मानित व्यक्ति इस जमानत को स्वीकार नहीं करेगा, केजरीवाल की अंतरिम बेल पर बोले हिमंता सरमा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी.

CM Himanta Biswa Sarma (Photo Credit: ANI)

नई दिल्ली, 10 मई : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उनको क्या बेल मिला. आप चोर हैं, लेकिन, आप एक महीना के लिए कैंपेन कीजिए. कोई भी सम्मानित व्यक्ति इस जमानत को स्वीकार नहीं करेगा. यह कैसी जमानत है कि आप जा सकते हैं. लेकिन, एक जून को फिर वापस आ जाओ.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी. कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. इस फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया है. पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में मीडिया से बात करते हुए सीएम हिमंता सरमा ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भी निशाने पर लिया. यह भी पढ़ें : झारखंड में भाजपा के निशिकांत और सीता सोरेन, झामुमो के नलिन सोरेन और विजय हांसदा सहित दिग्गजों ने भरे पर्चे

उन्होंने कहा, "बीजेपी ने एनआरसी को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं दिया है. इसके बावजूद ममता दीदी एनआरसी का मुद्दा क्यों उठा रही हैं? सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट ने कहा है कि संदेशखाली मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए. लेकिन, ममता सरकार उस जांच से आंखें क्यों मूंद रही है?" उन्होंने पैसे के बदले नौकरी के मुद्दे पर भी बंगाल सरकार की आलोचना की. सीएम सरमा ने यह भी सवाल किया कि भर्ती भ्रष्टाचार मामले की सीबीआई जांच पर ममता को इतनी आपत्ति क्यों है. ममता बनर्जी को नौकरी के बदले पैसा नहीं लेना चाहिए था. चाहे वो हिंदू या मुसलमान हो. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्वोत्तर में 25 में से 22 सीटें जीतेगी. असम में हम 14 में से 12 सीटें जीतेंगे, हम 13 सीटें भी जीत सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'