भारत को कार्रवाई का पूरा अधिकार, Nikki Haley बोलीं- आतंकवाद को समर्थन देने वाला पाकिस्तान पीड़ित नहीं

भारत द्वारा आतंकी हमले का जवाब देने के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच से भी समर्थन के स्वर उठने लगे हैं. अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली (Nikki Haley) ने गुरुवार को एक सख्त बयान जारी करते हुए पाकिस्तान को चेताया कि वह खुद को "पीड़ित" दिखाने की कोशिश न करे.

Nikki Haley | X

नई दिल्ली: भारत द्वारा आतंकी हमले का जवाब देने के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच से भी समर्थन के स्वर उठने लगे हैं. अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली (Nikki Haley) ने गुरुवार को एक सख्त बयान जारी करते हुए पाकिस्तान को चेताया कि वह खुद को "पीड़ित" दिखाने की कोशिश न करे. उन्होंने कहा कि भारत को अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव जवाब देने का पूरा अधिकार है. निक्की हेली ने कहा, “आतंकवादियों ने एक ऐसा हमला किया, जिसमें दर्जनों निर्दोष भारतीयों की जान चली गई. ऐसे में भारत के पास जवाब देने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का पूरा अधिकार है.” उन्होंने आगे कहा कि किसी भी देश को आतंकवाद को समर्थन देने के बाद "मासूम बनने का हक नहीं है."

पाकिस्तानी गोलाबारी ने ली मासूमों की जान, LoC पर फायरिंग में 16 नागरिकों की मौत.

निक्की हेली ने साफ कहा, “पाकिस्तान पीड़ित बनने का नाटक कर रहा है, जबकि वह खुद आतंकवादी गतिविधियों को सीधा या परोक्ष समर्थन देता है. दुनिया को यह समझने की जरूरत है कि कोई भी देश, जो आतंकवादियों को पनाह देता है या उन्हें सहायता करता है, उसे बरी नहीं किया जा सकता.”

भारत को जवाब देने का पूरा अधिकार

भारत का जवाब आतंक के खिलाफ

भारत ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया. भारत ने बार-बार स्पष्ट किया कि उसका हमला सिर्फ आतंकी ढांचों पर केंद्रित था, न कि किसी सैन्य या नागरिक ठिकाने पर. यह संयमित और सटीक कार्रवाई थी, ताकि आतंक की जड़ें काटी जा सकें.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड