NIA Raids: आतंकी-गैंगस्टर के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पंजाब-हरियाणा सहित 5 राज्यों में 30 जगहों पर छापेमारी- VIDEO
(Photo : X0

NIA Raids: देशभर में गैंगस्टर-आतंकी कनेक्शन की जांच के लिए एनआईए ने बड़ी कार्रवाई है. एनआईए ने जांच को लेकर ही हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ समेत 5 राज्यों में उसकी छापेमारी चल रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी इन राज्यों में 30 स्थानों पर तलाशी ले रही है. अभी NIA की टीम पंजाब के फरीदकोट के कोटकपुरा में एक व्यवसायी के आवास पर तलाशी ले रही है. इससे पहले 27 फरवरी को भी जांच एजेंसी ने 16 ठिकानों पर कार्रवाई की थी. इस दौरान 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया था. बता दें, एनआईए ने देश में आतंकवादियों और गैंगस्टरों को कमजोर करने के लिए ये कार्रवाई की है.

Tweet:

Video: