मेघालय पुलिस ने मंगलवार को सोनम रघुवंशी को बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ थाने में पेश किया. मेघालय पुलिस के मुताबिक, वह इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की कथित हत्या की मुख्य आरोपी है. सोनम को मेघालय पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही है. मेघालय पुलिस को इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के तीन आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है. पुलिस मामले की मुख्य आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी की ट्रांजिट रिमांड के लिए भी दबाव बना रही है. राजा रघुवंशी की कथित तौर पर मेघालय में हनीमून यात्रा के दौरान उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा भाड़े के हत्यारों द्वारा हत्या कर दी गई थी. तीन अन्य आरोपियों- आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाहां को भी आगे की जांच के लिए शिलांग ले जाया जाएगा. यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder Case: ढाबा मालिक साहिल यादव ने बताया, 'फफक-फफक क्यों रोने लगी थी सोनम'
पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन लाया गया है सोनम रघुवंशी को
#WATCH | Raja Raghuvanshi murder case | Patna, Bihar: Inside visuals from Patna's Phulwari Sharif Police Station where Sonam Raghuvanshi has been kept.
She is being taken to Shillong by Meghalaya Police on a transit remand pic.twitter.com/jJuKhuRXLN
— ANI (@ANI) June 10, 2025












QuickLY