Gyanvapi Case: ज्ञानवापी केस में नई याचिका दायर, हिंदू पक्ष ने व्यास जी तहखाने की छत पर नमाज रोकने की मांग की- VIDEO
Gyanwapi | Credit- ANI

Gyanvapi Case: वाराणसी के ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष ने कोर्ट में एक नई याचिका दायर की है. इसमें व्यास जी तहखाने के ऊपरी छत पर होने वाले नमाज को रोकने और छत की मरम्मत कराने की मांग की गई है. हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि 'तहखाना' 500 साल से अधिक पुराना है, इसलिए इसकी दीवारें और छत नाजुक हैं. लोग 'तहखाना' की छत पर जाकर नमाज पढ़ते हैं, इससे पुजारी और दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

वीडियो देखें: