Navi Mumbai: डेकेयर सेंटर में खाना खाने से मना करने पर महिला स्टाफ ने बच्चे को पीटा, माता-पिता ने CCTV वीडियो देखने के बाद पुलिस में की शिकायत

मुंबई से सटे नवी मुंबई से डेकेयर सेंटर में एक 16 महीने के बच्चे का पिटाई का मामला सामने आया है. मामला नवी मुंबई के वाशी के स्मार्ट थॉट्स डे केयर सेंटर का है. महिला स्टाफ द्वारा बच्चे को मारने का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं वीडियो बच्चे के माता-पिता देखने के बाद स्टाफ के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक बहुत ही छोटा सा बच्चा जो खाना नहीं खा रहा है. उसे प्यार से खिलाने के बजाय वहां की स्टाफ मासूम बच्चे को जोरदार थप्पड़ मारते हुए दिख रही है.

Video: