नासिक में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित
दोनों पायलट सुरक्षित हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रेश हुआ प्लेन अंडर प्रोडक्शन था. घटना नासिक जिले के पिंपलगांव में घटी है
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार को भारतीय वायुसेना का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. यह हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ जिसमें जीवित हानीनहीं हुई है. ख़बरों के अनुसार प्लेन में दो पायलट सवार थे. दोनों पायलट सुरक्षित हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रेश हुआ प्लेन अंडर प्रोडक्शन था.. हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है. घटना नासिक जिले के पिंपलगांव में घटी है.
बता दें कि नासिक के ओझर में Hindustan Aeronautics Limited (HAL) है. ख़बरों के अनुसार तकनिकी खराबी से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.
A Sukhoi Su-30MKI that crashed near Nashik, was an under-production aircraft of Hindustan Aeronautics Limited (HAL). Both pilots ejected safely: Defence PRO Mumbai https://t.co/QBXhmOMs1j
— ANI (@ANI) June 27, 2018
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रहत कार्य की शुरुआत की. प्रशासन के सहायता के लिए एक हेलीकाप्टर भी तैनात किया गया है. वहीं दोनों पायलट को जैसे ही पता चला की प्लेन में तकनिकी खराबी हुई है तो उन्होंने पैराशूट के जरिये छलांग लगाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2018 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

