Narayan Rane on Rahul Gandhi: बीजेपी नेता नारायण राणे का तंज, कहा- राहुल गांधी अब कोई यात्रा निकालेंगे तो इसका कोई फायदा नहीं (Watch Video)
Photo Credits ANI

Narayan Rane on Rahul Gadnhi: बीजेपी नेता व केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे ने  उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तंज सका है.  राणे ने कहा कि "अगर राहुल गांधी अब कोई यात्रा  निकालते हैं तो कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है. राहुल गांधी पहले ही बहुत यात्रा कर चुके हैं और 5 राज्यों के चुनाव में क्या नतीजे आए, यह सबने देखा है. उनके भारत जोड़ो यात्रा करने के बाद भी बीजेपी ने 3 राज्यों में जीत हासिल की. वहीं मीडिया ने जब उनसे लोकसभा में कूदने वाले दोनों  युवकों ने बारे में सवाल पूछा कि राहुल गांधी ने उसके पीछे का  कारण बेरोजगारी बताया है. जिस पर राणे ने कहा कि राहुल गांधी के पास बोलने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है, अगर बेरोजगारी है तो क्या हर कोई लोकसभा में आएगा और (दर्शक दीर्घा से) कूद जाएगा. क्या कोई और रास्ता नहीं है?..

दरअसल कांग्रेस का कहना है कि चार राज्यों में चुनाव से पहले राहुल गांधी द्वारा निकाले गए भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को जरूर फायदा हुआ. इसलिए कांग्रेस लोकसभाचुनाव से पहले यूपी में कुछ इसी तरह एक यात्रा निकालने जा रही है. जिसे नाम दिया गया है क्राउड फंडिंग मुहिम. हालांकि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का फल यह रहा की पांच राज्यों के चुनाव में चारों के चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है.

Video: