देश

Dasara Elephant Arjuna Dies: जंगली हाथी से लड़ाई के दौरान मैसूरु दशहरा की शान रहे अर्जुन की मौत, महावत का फूट-फूट कर रोने का वीडियो वायरल

मैसूरु दशहरा समारोह के दौरान देवी चामुंडेश्वरी का गोल्डेन हौदा उठाने वाले 63 वर्षीय हाथी अर्जुन की सोमवार को जंगली हाथी के लड़ाई के दौरान मौत हो गई. जिसके मौत को लेकर महावत का फूट-फूट कर रोने का वीडियो वायरल हुआ है.

Dasara Elephant Arjuna Dies: जंगली हाथी से लड़ाई के दौरान मैसूरु दशहरा की शान रहे अर्जुन की मौत, महावत का फूट-फूट कर रोने का वीडियो वायरल
(Photo Credits Free Press)

 Dasara Elephant Arjuna Dies: ऐतिहासिक मैसूरु दशहरा समारोह के दौरान देवी चामुंडेश्वरी का गोल्डेन हौदा उठाने वाले 63 वर्षीय हाथी अर्जुन की सोमवार को जंगली हाथी के लड़ाई के दौरान मौत हो गई. जिसके मौत को लेकर महावत के साथ ही अन्य लोग गमगीन हैं. अर्जुन के मौत के बाद उसके महावत का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसे वीडियो में वह अर्जुन के मौत को लेकर फूट-फूट कर रो रहा है. अर्जुन को 1968 में काकानाकोटे जंगल में खेड्डा ऑपरेशन के दौरान पकड़ा गया था. 60 साल की उम्र तक सेवा पूरी करने के बाद 2020 में सेवानिवृत्त होने से पहले तक उसने गोल्डन हौदा अपने साथ रखा.

 हासन में  जंगली हाथी से लड़ाई के दौरान हुआ था जख्मी:

सोमवार को हासन में एक जंगली हाथी से लड़ाई के दौरान अर्जुन बुरी तरह घायल हो गया था. जिससे उसकी सोमवार को मौत हो गई.अर्जुन को यसलूर में उत्पाती जंगली हाथी को पकड़ने के ऑपरेशन के लिए हसन लाया गया था. ऑपरेशन के दौरान, शार्पशूटरों ने जंगली हाथी पर एक बेहोशी का इंजेक्शन फायर किया, जिसने सामने से अर्जुन पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

 

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).