बिहार: मुजफ्फरपुर के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत
यह घटना मुजफ्फरपुर के चकनूरन इलाके में स्थित एक स्नैक्स फैक्ट्री में हुई है
बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले में सोमवार को एक फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मुजफ्फरपुर के चकनूरन इलाके में स्थित एक स्नैक्स फैक्ट्री (Snacks Factory) में हुई है. मुजफ्फरपुर के डीएम ने बताया कि इस हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत हुई है. वहीं, सात लोग अभी भी लापता हैं. फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. राहत और बचाव का काम अभी जारी है. हादसे में घायल लोगों को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हालांकि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं लग सका है. पुलिस का कहना है कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है. आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है. घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है.