News

Murder Attempt Caught on Camera: बेंगलुरु में जानबूझकर बाइक को टक्कर मारने वाला चालक CCTV में कैद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलुरु के न्यू बीईएल रोड पर एक चौंकाने वाली घटना कैमरे में कैद हुई, जहां एक तेज़ रफ़्तार कार ने जानबूझकर एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका छोटा बेटा घायल हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कार पीछे से स्कूटी को टक्कर मारती है और फिर मौके से फरार हो जाती है...

Murder Attempt Caught on Camera: बेंगलुरु में जानबूझकर बाइक को टक्कर मारने वाला चालक CCTV में कैद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेंगलुरु में ड्राइवर ने जानबूझकर बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर (फोटो: X/@jsuryareddy)

बेंगलुरु (Bengaluru) के न्यू बीईएल रोड पर एक चौंकाने वाली घटना कैमरे में कैद हुई, जहां एक तेज़ रफ़्तार कार ने जानबूझकर एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका छोटा बेटा घायल हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कार पीछे से स्कूटी को टक्कर मारती है और फिर मौके से फरार हो जाती है. यह भी पढ़ें: Bengaluru Central Jail Viral Video: बेंगलुरु सेंट्रल जेल से शराब, कटे फल और डीजे पर नाचते कैदियों का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

जांच के बाद बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी की पहचान कोडिगेहल्ली निवासी सुकृत गौड़ा (23) के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरुआत में आरोपी के खिलाफ ‘हिट एंड रन’ का केस दर्ज किया गया था, लेकिन वीडियो देखने के बाद पुलिस ने धाराएँ बढ़ाते हुए उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी की टाटा कर्व कार भी जब्त कर ली गई है. घायल परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस जांच में जुटी है कि इस हमले के पीछे क्या मकसद था और क्या यह किसी व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा था.

बेंगलुरु में जानबूझकर बाइक को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2025 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).