SSP Hemraj Meena: मुरादाबाद के एसएसपी की गाड़ी जाम में फंसी तो हुए आग-बबूला, लोगों को फटकार लगाने के साथ ही CO पर भी भड़के, वीडियो वायरल
(Photo Credits UPTak)

यूपी के मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीणा एक गुस्से में आग बबूला होने का एक वीडियो वायरल हुआ है. दरअसल मुरादाबाद के कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं के चेंबर के बाहर अतिक्रमण के कारण उनकी गाड़ी जाते- जाते जाम में फंस गई. जिसके बाद वे भड़क उठे और अपनी गाड़ी से नीचे उतर पड़े और अतिक्रमण को लेकर अधिवक्ताओं को फटकार लगाने के साथ ही महिला सीओं को भी फटकार लगाईं. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण तो हट जायेगा. लेकिन आप भी हट जायेगी. एसएसपी हेमराज मीणा का यह वीडियो जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा भी जा रहा है कि एसएसपी हेमराज मीणा लोगों को फटकार लगा रहे हैं.

Video: