Mumbai Water Lakes Update: महाराष्ट्र में बारिश के बीच बड़ी राहत, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों में 72% से ज्यादा पानी जमा

महाराष्ट्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच मुंबईवासियों के लिए बड़ी राहत है. मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों में अब तक 72.61% पानी जमा हो चुका है. बीएमसी ने बुधवार, 9 जुलाई को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, भातसा, विहार और तुलसी जैसी झीलों में अब तक औसतन 72.61% जलस्तर भर चुका है.

(Photo Credits WC)

Mumbai Water Lakes Update: महाराष्ट्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच मुंबईवासियों के लिए बड़ी राहत है. मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों में अब तक 72.61% पानी जमा हो चुका है. बीएमसी ने बुधवार, 9 जुलाई को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, भातसा, विहार और तुलसी जैसी झीलों में अब तक औसतन 72.61% जलस्तर भर चुका है. हालांकि मध्य वैतरणा इन प्रमुख झीलों से कही ज्यादा 90 फीसदी से जायदा पानी जमा हो चूका हैं और पानी का नुकसान ना हो इसे दूसरे झील में भेजा जा रहा हैं.

8 जुलाई को 71.18% जमा हुआ था पानी

वहीं, 8 जुलाई को ये आंकड़ा 71.18% था, यानी बीते 24 घंटे में केवल लगभग 1% की ही बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, जिस तरह महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश हो रही है, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के अंत तक मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सभी झीलें भर जाएंगी. यह भी पढ़े: Mumbai Water Lakes Update: मुंबई में पानी कटौती का संकट खत्म, जुलाई के पहले हफ्ते में ही झीलों में 67% से ज्यादा पानी जमा

मुंबई में पानी की कटौती का संकट फिलहाल टला

पिछले कुछ वर्षों में देखा गया था कि जून या जुलाई में मानसून सक्रिय न होने के कारण झीलों का जलस्तर काफी नीचे चला जाता था, जिससे बीएमसी को पानी की कटौती करनी पड़ती थी. लेकिन इस साल समय से पहले मानसून सक्रिय हुआ और अच्छी बारिश के कारण झीलों में पर्याप्त पानी जमा हो गया है. इस वजह से बीएमसी को अब तक पानी की कटौती नहीं करनी पड़ी है, जिससे मुंबई के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है.

नासिक के डैम भरे

महाराष्ट्र में भारी  बारिश को लेकर देखें तो नासिक जिले की झीले ओवर फ्लो हो गई और उनके पाने ओवर फ्लो होकर बह रहे हैं. वहीं पुणे को सप्लाई करने वाली झीलों की बात कररने तो पुणे में भी कई झीले पूरी तरफ से भर गई. क्योंकि पुणे में भी बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड