Mumbai Water Lakes Update: मुंबई में पानी कटौती का संकट खत्म, जुलाई के पहले हफ्ते में ही झीलों में 67% से ज्यादा पानी जमा
मुंबईवासियों के लिए राहत भरी खबर है. बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ा है. इससे महानगर में पानी कटौती का संकट लगभग खत्म हो गया.
Mumbai Water Lakes Update: मुंबईवासियों के लिए राहत भरी खबर है. बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र में जारी मूसलाधार बारिश के चलते मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ा है. इससे महानगर में पानी कटौती का संकट लगभग खत्म हो गया.
झीलों में जमा हुआ 67.88% पानी
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा 7 जुलाई की सुबह 6 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, तानसा, मोदक सागर, मध्य वैतरणा, ऊपरी वैतरणा, भाटसा, विहार और तुलसी झीलों में कुल मिलाकर 67.88% पानी जमा हो चुका है. वहीं, 6 जुलाई को यह आंकड़ा लगभग 60% था, लेकिन बीते 24 घंटों में झीलों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ा है. यह भी पढ़े: Mumbai Water Lakes Update: मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, जानें अब तक झीलों में कितना प्रतिशत जमा हुआ पानी
इस महीने ही भर सकती है सातों झीलें
मौसम विभाग और BMC के अधिकारियों का अनुमान है कि अगर इसी तरह बारिश जारी रही, तो अगले 1 से 2 हफ्तों में ये सातों झीलें लबालब भर सकती हैं. कुछ सालों को छोड़ दिया जाए, तो जुलाई के पहले ही सप्ताह में झीलों का इतना भराव एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है. इससे आगामी महीनों में पानी की आपूर्ति को लेकर मुंबई को कोई परेशानी नहीं होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

