Mumbai Water Lakes Update: मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, जानें अब तक झीलों में कितना प्रतिशत जमा हुआ पानी
मुंबई में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। महाराष्ट्र में जारी बारिश के चलते, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. 1 जुलाई को BMC की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कल की अपेक्षा आज सातों झीलों का जलस्तर बढ़ा है.
Mumbai Water Lakes Update: मुंबई में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। महाराष्ट्र में जारी बारिश के चलते, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. 1 जुलाई को BMC की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कल की अपेक्षा आज सातों झीलों का जलस्तर बढ़ा है.
सात प्रमुख झीलों में जलस्तर में इजाफा
BMC के अनुसार, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सात प्रमुख झीलें—तानसा, मोदक सागर, मध्य वैतरणा, ऊपरी वैतरणा, भाटसा, विहार और तुलसी इन प्रमुख झीलों से मुंबई को पानी सप्लाई किया जाता है. इन झीलों में 30 जून तक 40.22% पानी जमा था. जिसका जलस्तर पिछले 24 घंटे में बढ़कर 41.17% हो गया है. अगर बारिश इसी गति से जारी रही, तो इस हफ्ते के अंत तक सातों जलाशयों का जलस्तर 50% के पार जा सकता है. यह भी पढ़े: Mumbai Water Lake Levels Update: महाराष्ट्र में बारिश से मुंबईकरों को बड़ी राहत, जलापूर्ति करने वाली सातों झीलों का जलस्तर 39.50% तक पहुंचा
मुंबई में पानी का संकट ख़त्म!
बारिश के लगातार जारी रहने से मुंबई की जल आपूर्ति की स्थिति भी बेहतर हो रही है. सातों झीलों के जलस्तर में वृद्धि से यह स्पष्ट है कि मुंबई में पानी की कटौती फिलहाल नहीं करनी पड़ेगी.
मुंबई हर दिन 3,950 MLD पानी की आपूर्ति होती है
मुंबई को वर्तमान में लगभग 3,950 मिलियन लीटर (MLD) पानी की प्रतिदिन आपूर्ति की जाती है, और 2023 तक यह आपूर्ति बढ़कर 3,850 MLD थी. आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, 2031 तक मुंबई को 5,320 MLD और 2041 तक 6,424 MLD पानी की आवश्यकता होगी. क्योंकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की आबादी तेजी के बढ़ रही हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

