Mumbai Underground Metro Line 3 Update: मुंबई की ट्रैफिक से परेशान मुंबईवासियों के लिए खुशखबर है. मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज मेट्रो लाइन 3 पर काम तेजी के साथ हो रहा है और करीब 82% पूरा कर लिया गया है और जल्द ही इस लाइन पर मेट्रो दौड़ने लगेगी. जिससे उन्हें ट्रैफिक की समस्या से कुछ हद तक निजाद मिल जाएगा. कफ परेड से शुरू होकर सीप्ज तक जाने वाले मुंबई मेट्रो लाइन 3 के बीच कुल 27 स्टेशन है. जिन स्टेशनों को लेकर मुंबई मेट्रो की तरफ से एक वीडियो जारी कर बताया गया कि इन स्टेशन पर और दिसंबर 2022 तक कितने फीसदी काम हुए हैं और कितने फीसदी और काम बाकि है. बता दें कि कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज तक अंडर ग्राउंड जाने वाली मेट्रो की दूरी करीब 33 किलोमीटर है. जिसे साल जनवरी में साल 2024 तक एमएमआरसीएल का कम पूरा करने का लक्ष्य है.
Video:
Here's the station wise progress of Mumbai #MetroLine3#AquaLine #MumbaiUnderground pic.twitter.com/UIlGFYqJDP
— MumbaiMetro3 (@MumbaiMetro3) January 10, 2023











QuickLY